फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young woman hanged herself in a love affair

प्रेम प्रसंग में युवक, युवती ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 29 Sep 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
A young woman hanged herself in a love affair
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : ORAI
ऊमरी/रामपुरा (जालौन)। एक गांव में दोपहर के वक्त युवक और युवती ने अपने-अपने घरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर सीओ माधौगढ़ राहुल पांडे और रामपुरा इंस्पेक्टर आरके सिंह पहुंचे और शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम भेजा। एएसपी डॉ अवधेश सिंह का कहना है कि गांव में दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। युवक और युवती दोनों ही अलग-अलग बिरादरी से भी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धूता गांव निवासी पंकज (27) पुत्र सियाराम दोहरे ने शनिवार दोपहर अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी गांव के लोग पंकज के घर बाहर एकत्र ही हुए थे तभी कुछ ही दूरी पर रहने वाली रिचा (20) पुत्री रामकुमार वाल्मीकि के भी फांसी लगाकर जान देने की सूचना फैल गई। इससे गांव वाले भी सकते में आ गए। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेद दिए। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग का ही लग रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि छह माह पहले दोनों परिवारों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर पंचायत भी हुई थी।
विज्ञापन

जिसमें तय किया गया था कि वे दोनों अब कभी नहीं मिलेंगे। खासतौर पर लड़की का परिवार इसके सख्त खिलाफ था, क्योंकि दोनों ही परिवार अलग अलग बिरादरी के थे। इसके बाद भी दोनों युवक युवती न सिर्फ छिप छिप कर मिलते ही थे बल्कि चोरी छिपे मोबाइल से बातें भी किया करते थे। माना जा रहा है कि इसी पारिवारिक दबाव के चलते दोनों ने आत्महत्या का फैसला किया है। पुलिस का कहना है कि घरवाले आत्महत्या की कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं। न कोई आरोप प्रत्यारोप ही लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से पहले फोन पर की दोनों ने बात
पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों युवक-युवती ने आत्महत्या से पहले अपने फोन से आपस में बात भी की थी। पुलिस ने लड़की के मोबाइल का सिम भी कब्जे में लिया है। जिसकी काल डिटेल निकाली जाएगी।

इंस्पेक्टर का फोन स्विच आफ, अफसर परेश्ान
घटनास्थल पर मौजूद रामपुरा इंस्पेक्टर आरके सिंह ने अपना मोबाइल फोन ही स्विच आफ कर लिया। इससे आलाधिकारियों को भी मामले की जानकारी करने में काफी दिक्कत हुई। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर ने घरों के बाहर खड़े ग्रामीणों से अभद्रता भी की।

घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़

घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed