{"_id":"6963e99c60722dce000aa508","slug":"a-young-man-riding-a-motorcycle-died-in-a-vehicle-collision-orai-news-c-224-1-ori1005-139054-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो - 01 मृतक प्रदीप कुमार तिवारी की फाइल फोटो।
कुठौंद। वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह खेत में पानी लगाने जा रहा था। हेलमेट नहीं लगाए होने से युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ऐकों गांव निवासी प्रदीप कुमार तिवारी (33) खेती करते थे। शनिवार की रात को वह खेत में लगी फसल में पानी लगाने जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक से गांव के बाहर निकले तो किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे युवक के भाई कुलदीप व रामनरेश उसे निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज ले गए। उन्हें यहां मृत घोषित कर दिया गया।
थाना प्रभारी अजय पाठक का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।