फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man died after being crushed when an e-rickshaw overturned

Jalaun News: ई-रिक्शा पलटने से युवक की दबकर मौत

Sat, 05 Jul 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 05 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being crushed when an e-rickshaw overturned
उरई। ई-रिक्शा पलटने से युवक की नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे के वक्त रिक्शे में चार लोग सवार थे। तीन लोग सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नुनायचा गांव निवासी योगेंद्र सिंह (40) शुक्रवार शाम गृहस्थी का सामान लेने बाजार गए थे। शाम को वह ई-रिक्शे पर सवार होकर घर लौट रहे थे। उसमें चार लोग सवार थे। जैसे ही वह लक्ष्मणपुरा के पास पहुंचे कि चालक का संतुलन बिगड़ गया और ई रिक्शा सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन

ई-रिक्शा के नीचे योगेंद्र दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि साथ में बैठे लोग सुरक्षित बच गए। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ राम सिंह का कहना है कि परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed