{"_id":"68d2f6c97940e1af510f91fe","slug":"a-sweet-seller-died-after-being-injected-by-a-quack-orai-news-c-224-1-ori1005-134993-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से मिष्ठान विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से मिष्ठान विक्रेता की मौत
विज्ञापन
फोटो - 01 मृतक अनिल कुमार की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
उरई। सरावन गांव में सोमवार शाम झोलाछाप के इंजेक्शन लगने के बाद मिष्ठान विक्रेता की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।
गोहन थाना क्षेत्र के सरावन गांव निवासी अनिल कुमार (56) को सोमवार की शाम बुखार आ गया। परिजन उसे गांव में स्थित एक झोलाछाप के पास ले गए। आरोप है कि उसने अनिल को जैसे ही इंजेक्शन लगाया कि उनकी हालत बिगड़ गई। इस पर झोलाछाप ने उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए कहा। रास्ते में अनिल की मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि अनिल की मकान में ही मिष्ठान की दुकान है। पत्नी हेमलता अपने बेटे लक्ष्य के साथ मायके में रहती है। अनिल अपने पास भांजे मोहित को रखता था। भांजे ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए गोहन थाना पुलिस को तहरीर दे दी है। व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष सतीश कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।