{"_id":"66affa1ae20723952408b8c4","slug":"a-suspected-dengue-patient-was-found-in-kanshiram-colony-orai-news-c-224-1-ka11004-118098-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कांशीराम कालोनी में डेंगू का संदिग्ध मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कांशीराम कालोनी में डेंगू का संदिग्ध मरीज मिला
Mon, 05 Aug 2024 03:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। मौसम परिवर्तन के साथ मच्छरजनित रोग भी बढ़ने लगे है। कोंच की कांशीराम कालोनी में एक ग्रामीण को तेज बुखार आ रहा था। डेंगू की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। हालांकि अभी रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन, मामले को संदिग्ध मानते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कालोनी में फॉगिंग कराकर नालियों में दवा व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया।
कोंच की कांशीराम कालोनी निवासी संतोष कुमार के 25 वर्षीय बेटे विशाल को कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। वह पिछले दिनों ही मुंबई से लौटा था। सूचना पाकर पहुंची स्वास्थ्य विभाग के महामारी विशेषज्ञ महेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ कांशीराम कालोनी पहुंचे और युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा।
इसके बाद परिजनों के सैंपल लेकर घर और बाहर फागिंग कराई। साथ ही पानी भरे पात्र खाली कराए। एसीएमओ वेक्टर जनित रोग वीरेंद्र सिंह का कहना है कि सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गई थी लेकिन अभी डेंगू के मरीज के सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। फिर भी निरोधात्मक कार्रवाई करा दी गई है। उन्होंने लोगों से कहा कि बारिश के मौसम में साफ सफाई न होने से गंदगी और मच्छर पनपते है। इसलिए साफ सफाई का विशेष ख्याल रखे। बुखार आने पर नजदीकी अस्पताल जाकर जांच जरूर कराएं।