फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A fine of Rs 8.5 crore will have to be paid, the writ in the High Court was dismissed.

Jalaun News: युवती को वीडियो कॉल कर डी-फार्मा के छात्र ने फंदा लगा की खुदकुशी

Fri, 19 Sep 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 8.5 crore will have to be paid, the writ in the High Court was dismissed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। युवती के परिजनों के शादी का दबाव बनाए जाने से परेशान डी-फार्मा के छात्र ने युवती को वीडियो कॉल कर फंदा लगाकर जान दे दी।
सुबह युवती ने छात्र के घरवालों को घटना की जानकारी दी। जब उसका भाई कमरे में पहुंचा तो दरवाजा बंद था। इस पर वह दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो भाई फंदे पर लटका था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के राहिया गांव निवासी विजय पाल (22) ने बुधवार की रात आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने बताया कि वह शहर के उर्मिला हॉस्पिटल में डी-फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था। कुछ समय से उसका एक गांव निवासी सजातीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने विजय पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

छात्र के परिजनों का आरोप है कि शादी न करने पर उसे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी गई। जिससे वह तनाव में था। बुधवार की रात करीब नौ बजे विजय घर पहुंचा और अपने कमरे में गया, जहां उसने बेड पर हेलमेट रखकर उस पर मोबाइल का कैमरा खोलकर रख दिया। इसके बाद युवती को कॉल कर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 11 बजे युवती ने युवक के परिजनों व उसके दोस्तों को फोन कर कहा कि विजय से बात करनी है, इस पर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। सुबह जब युवक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसका भाई अजय पाल कमरे में गया तो दरवाजा बंद था।

आवाज देने पर कोई उत्तर नहीं मिला। उसने दरवाजा तोड़कर देखा तो विजय फंदे पर लटका था और उसके मोबाइल का कैमरा उसके चेहरे की तरफ था। मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई ने युवती से वीडियो कॉलिंग की। फिर फंदा लगा लिया। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed