फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A farmer returning from his field was shot with a pistol and referred

Jalaun News: खेत देखकर लौट रहे किसान को तमंचे से मारी गोली, रेफर

Tue, 01 Oct 2024 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 01 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
A farmer returning from his field was shot with a pistol and referred
उरई। खेत देखकर लौट रहे किसान को बाइक सवार तीन लोगों ने रोककर तमंचे से गोली मार दी। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पिए मवई गांव निवासी जसवंत पाल (45) सोमवार शाम चुर्खी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव स्थित खेत में गए थे। वहां से वह जब लौट रहे थे, तभी एक बाइक पर आए तीन लोगों ने उन्हें रोका और गालीगलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसको पेट में गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया। घायल जसवंत ने बताया कि छह वर्षों से उसका गुढ़ा निवासी कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। शाम को जब वह खेत से लौट रहा था, तभी गोविंद, कृष्णा व विशना ने उसे गोली मार दी। गोली चलने की सूचना पर क्षेत्र में खलबली मच गई। गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया है। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed