फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   नारायणदास बने वाराणसी जोन के कोआर्डिनेटर

नारायणदास बने वाराणसी जोन के कोआर्डिनेटर

Sat, 16 Jun 2012 12:00 PM IST
Jalaun
Jalaun Updated Sat, 16 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। बसपा सुप्रीमो व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने नारायदास अहिरवार की निष्ठा का पुन: पुरस्कार दिया है। मायावती ने नारायणदास अहिरवार को उसी वाराणसी जोन का पुन: जोनल कोआर्डिनेटर बना दिया जहां एक वर्ष पूर्व बसपा के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री व राष्ट्रीय महासचिव बाबू सिंह कुशवाहा की शिकायत पर उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया था, लेकिन अब बाबू सिंह कुशवाहा पार्टी से बाहर हो चुके हैं। एक वर्ष के इसे अंतराल में सपा सप्रीमो को सारी सच्चाई पता चल गई।
विज्ञापन

नारायण दास अहिरवार इसके पूर्व बसपा के जालौन जिले के जिलाध्यक्ष, झांसी मंडल, चित्रकूट मंडल के कोआर्डिनेटर, कानपुर मंडल के कोआर्डिनेटर, वाराणसी के कोआर्डिनेटर तथा विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति विधानसभा क्षेत्र के फैजाबाद मंडल, देवीपाटन मंडल, बस्ती मंडल, आजमगढ़ मंडल के कोआर्डिनेटर रहे हैं। इसके अलावा श्री अहिरवार बसपा शासन में उत्तर प्रदेश जल निगम के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

श्री अहिरवार की एक वर्ष पार्टी में हुई वापसी तथा वाराणसी का बसपा जोनल कोआर्डिनेट बना बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बसपा नेता हीरा सिंह राजपूत, ग्रीस अवस्थी, नीरज पाठक, संतराम अहिरवार, गंगाचरण, कमल दोहरे, चंद्रशेखर सेठ, इसरार अहमद, राजकुमार भदौरिया, हरगोविंद कनौजिया, कन्हैया कुशवाहा, हीरालाल चौधरी आदि ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed