{"_id":"76059","slug":"Jalaun-76059-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान
Jalaun
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जालौन। जेठ का महीना शुरू हो चुका है और गर्मी बढ़ने लगी है। ऐसे में लोगों की बिजली पर निर्भरता भी बढ़ती जा रही है। लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की आंख मिचौली बढ़ती जा रही है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
बिजली विभाग द्वारा घोषित घटौती दिन में 5 घंटे की है। सुबह 9 बजे से दुपहर 12 बजे तक तीन घंटे तथा अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक दो घंटे तक की कटौती है किंतु वर्तमान में रात में हो रही घंटों कटौती से लोग परेशान हैं। रात की तीन चार घंटे के अनियमित कटौती ने लोगों की नींद हराम कर दी है। अधिवक्ता विनोद कुमार निवासी मुहल्ला दवगरान कहते है कि बिजली विभाग के अधिकारी अपनी मनमर्जी चलाते हैं। यही कारण है कि नगर के बैठगंज तथा लौना फीडर हमेशा चालू रहता है वहीं सहाव नाका फीडर डेली सायं को बंद कर दिया जाता है। इससे मुहल्ला दवगरान, हरीपुरा, धर्मशाला, नारोभास्कर आदि मुहल्ले प्रभावित हो जाते हैं। हरीशंकर, मनीष परिहार, मनोज कुमार, रामप्रकाश, संतोष कुमार, संदीप प्रजापति, छोटू राजपूत आदि कहते हैं कि रात्रि की कटौती ने हम लोगों को गर्मी में परेशान कर रखा है। रात में कई बार देर देर तक बिजली जाने से रातों की नींद हराम हो गई है जब इस संदर्भ में एसडीओ दीपक कुमार सिंह से बात की गई है तो उनका कहना है कि लोकल फाल्ट होने के कारण रात में बिजली ट्रिप करती है। कई बार ओवर लोडिंग से भी बिजली चली जाती है।