{"_id":"75577","slug":"Jalaun-75577-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से गृहस्थी का सारा सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से गृहस्थी का सारा सामान राख
Jalaun
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद/उरई (जालौन)। डकोर थाना क्षेत्र के गांव चिल्ली में शनिवार को दोपहर एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर काफी देर तक जूझने के बाद आग पर काबू पाया।
गांव चिल्ली के रामबाबू के घर में शनिवार को दोपहर तकरीबन एक बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर वालों ने भाग कर अपनी जान बचाई। गांव वालों ने पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश की, इसी बीच सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर काफी देर की मशक्कत के बाद आग बुझाई। रामबाबू के मुताबिक 20 कुंतल गेहूं, भूसा व गृहस्थी का सामान राख हो गया। आग से तकरीबन दो लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है।