{"_id":"75140","slug":"Jalaun-75140-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व शिक्षक विधायक भी पहुंचे मूल्यांकन केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व शिक्षक विधायक भी पहुंचे मूल्यांकन केंद्र
Jalaun
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश कुमार मिश्र ने बुधवार को मूल्यांकन केंद्रों पर जाकर शिक्षकों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही अपने संगठन का सदस्य बनने की अपील की। कहा कि हमारा संगठन शिक्षा क्षेत्र की सभी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत है। उन्होंने एक पत्रक भी बांटा, जिसमें संगठन के कार्यों का उल्लेख है। पत्रक पर संगठन के संरक्षक राज बहादुर सिंह चंदेल एमएलसी एवं प्रांतीय अध्यक्ष चेत नारायण सिंह एमएलसी का भी नाम है।
श्री मिश्र ने बताया कि शिक्षक संघ का ग्रीष्म कालीन शिविर एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी 1, 2, 3 जून को सरस्वती शिशु इंटर कालेज सिद्धार्थ नगर में होगी। इसमें शिक्षकों की समस्याओं, संगठनात्मक बिंदुओं के अलावा शिक्षक जगत के वर्तमान जटिल परिदृश्य में शिक्षकों की भूमिका विषय पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
भ्रमण के दौरान भगवती शरण शर्मा, गिरेंद्र सिंह कुशवाहा, योगेश्वरी प्रसाद अली, रामसिंह राजपूत, हरनारायण पाल, जगरूप सिंह, दिनेश कुमार निरंजन, देवेंद्र कुलश्रेष्ठ, शिवनारायण मिश्रा, विशंभर नारायण तिवारी, गुरुनारायण सिंह, वींरेद्र सिंह गुर्जर, प्रमोद सिंह, राम सिंह कुशवाहा, रामेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।