फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   किसानों को पैदावार बढ़ाने के दिए गए टिप्स

किसानों को पैदावार बढ़ाने के दिए गए टिप्स

Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। डकोर ब्लाक में सोमवार को कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत विकास खंड स्तरीय रवी गोष्ठी व कृषि मेले का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मौजूद कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बेहतर बीज का इस्तेमाल कर ज्यादा पैदावार करने के टिप्स दिए। मेले में लगे विभिन्न स्टालों पर पहुंचकर किसानों ने खेती किसानी की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

कृषि मेले का शुभारंभ उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने किया। इसके बाद कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने रवी की फसल के बारे में किसानों को जानकारी दी कि खेतों में कम पानी मिलने पर कौन सी फसल की बुआई करें। कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केंद्र जालौन के राम प्रकाश ने कहा कि गेहूं के लिए 18 से 22 डिग्री तक तापमान होना चाहिए। कम पानी में फसल तैयार होने वाले गेहूं की प्रजाति 306, गोमती, राज 41, 201, राज 1555 आदि की बुआई करें। जिला कृषि अधिकारी विमलेश कुमार ने कहा कि किसानों को समय-समय पर खेतों की मिट्टी का परीक्षण भी कराना चाहिए। किसान जो बीज बोये, उसे थोड़ा सा बीज लेकर थोड़ी जगह में बोकर परीक्षण कर लें। उप कृषि निदेशक अनिल पाठक ने कहा कि सरकार की ओर से बीजों पर अनुदान एवं यांत्रिक अनुदान दिया जाता है। किसानों को खाद, बीज भी भरपूर मात्रा में मिलेगा। इस मौके पर आरके वर्मा, संतोष निरंजन, राजेंद्र गुप्ता, राम कुमार निरंजन, शिरोमणि सिंह, राजेंद्र द्विवेदी, जानकी शरण निरंजन, हरीदास राजपूत, जयनारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed