फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   दो पक्षों में फायरिंग, छर्रे लगने से दो बच्चियां घायल

दो पक्षों में फायरिंग, छर्रे लगने से दो बच्चियां घायल

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरानगर में शुक्रवार की शाम रंगदारी को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। छर्रे लगने से पास ही छत पर खेल रहे दो मासूम बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोबरा सिपाहियों ने फायरिंग करने वालों को पकड़ना चाहा, लेकिन उन लोगों ने कोबरा सिपाहियों को बंदूक की बटों से पीटकर घायलकर दिया। मामला बढ़ने की सूचना पाकर कोतवाली से काफी फोर्स मौके पर पहुंची और फायरिंग कर रहे एक युवक को बोलेरो के साथ पकड़कर कोतवाली लाई। पुलिस ने घायल बहनों के पिता की तहरीर पर आधा दर्जन दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस का कहना है कि दबंगों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी राजकुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की शाम तकरीबन सात बजे उनकी दो बेटियां पीहू (5) व माही (2) छत पर खेल रही थी। तभी कोतवाली क्षेत्र के गांव धमनी निवासी रामपाल, उपेंद्र तिवारी मुकेश, सुदामा व अशोक आदि आए और उसके घर के बाहर एक दूसरे पर फायरिंग करने लगे। दो पक्षों के बीच फायरिंग होने से मोहल्ले अफरातफरी मच गई। इसी बीच फायरिंग से छत पर खेल रही उनकी दोनों बेटियां छर्रे लगने से लहूलुहान हो गईं। उधर, सूचना पाकर कोतवाली में तैनात कोबरा सिपाही शैलेंद्र यादव व राज कुमार मौके पर पहुंचे और फायरिंग कर रहे लोगों को पकड़ना चाहा तो हमलावरों ने बंदूक की बटों से दोनों सिपाहियों को पीटा। सिपाहियों पर हमले की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग कर रहे धमनी निवासी रामपाल को रायफल व बोलेरो के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed