फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   किसानों को यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी अनुदान

किसानों को यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी अनुदान

Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। किसानों के लिए खुशखबरी है। कृषि विभाग ने मौजूदा वर्ष मेें कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी अनुदान देने का निर्णय लिया है। इसमें जातिगत आधार पर अनुदान दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी रामगणेश ने कहा कि जिले के किसान शासन की इस सुविधा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

कृषि विभाग वर्ष 2014 में कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनुदान देगा। इसमें 35 से अधिक हार्स पावर का ट्रैक्टर अगर अनुसूचित जाति और जन जाति के किसान खरीदते हैं तो उन्हें 1.25 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। अगर सामान्य श्रेणी के किसान ट्रैक्टर खरीदते हैं तो उन्हें एक लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। ट्रैक्टर के अलावा कृषि यंत्रों में रोटावेटर की खरीद पर 50 फीसदी अनुदान या फिर 35 हजार रुपये की छूट दी जा रही है। सीड ड्रिल की खरीद पर कीमत का 50 फीसदी या अधिकतम 15 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। मल्टीक्राप थ्रेसर की खरीद पर कीमत का 50 फीसदी या अधिकतम 40 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

सूखे के इस दौर में किसानों को इस योजना से कुछ राहत मिलेगी। डीएम ने कहा कि जिले के किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए आगे आएं। किसानों को हर संभव मदद की जाएगी। इस समय रबी की फसल का समय है। किसान अच्छी गुणवत्ता के प्रमाणित बीजों को गोदामों से खरीदकर बोयें, जिससे पैदावार अच्छी मिले और बीज की खरीद पर अनुदान भी। जो विभागीय योजनाएं हैं, उनका लाभ हर किसान को मिलेगा। इसके बावजूद अगर किसानों को कोई दिक्कत है तो वे बताएं, उसका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed