{"_id":"39-182525","slug":"Jalaun-182525-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में मोबाइल से फोटो खींचने पर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में मोबाइल से फोटो खींचने पर युवक की हत्या
Jalaun
Updated Wed, 21 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी(जालौन) विवाह समारोह में मोबाइल से फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद में युवक की जंगल में
लाठी-डंडे से पीट- पीट कर हत्या कर दी गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज तीन हमलावरों की तलाश शुरू कर दी ।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव निवासी वंशी निषाद ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया उसका (22) वर्षीय पुत्र मोहर सिंह उर्फ बब्लू निषाद सोमवार रात चौरासी गुम्मद के पीछे मजरा में आयोजित विवाह समारोह में भाग लेने गया था। विवाह समारोह के दौरान मोहर सिंह अपने मोबाइल से फोटो खींचने लगा। लड़की पक्ष को यह हरकत काफी नागवार गुजरी। हीरापुर निवासी उमाशंकर,हीरा और कानपुर देहात के रिवेर गांव निवासी अवधविहारी ने मोहर सिंह से मोबाइल से फोटो खींचने का विरोध किया। इसे लेकर तीखे विवाद के बाद तीनों हमलावर मोहर सिंह को जंगल में खींच ले गए। यहां उन्होने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद तीनों हमलावर भाग निकले। पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीनों हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। कोतवाल एके सक्सैना ने बताया विवाह समारोह में फोटो खींचने के विवाद में युवक की हत्या की गई है। रिपोर्ट दर्जकर तीनों हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी जल्द सलाखोें के पीछे होंगे ।