{"_id":"39-139924","slug":"Jalaun-139924-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश का लिया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश का लिया आनंद
Jalaun
Updated Mon, 01 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच (जालौन)। सुबह से ही झमाझम बारिश के चलते नाले और गलियारे पानी से भरे रहे। बारिश का सबसे ज्यादा मजा बच्चों ने लिया। वे पूरे दिन धमाचौकड़ी करते रहे। लेकिन बादलों का डेरा हटते ही ऐसी उमस बढ़ी कि लोग बेहाल हो उठे। बारिश से तापमान में जो गिरावट आई उससे लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार की शाम से शुरू हुई बारिश रविवार की मूसलधार में बदल गई। बारिश के चलते नदी-नाले भले ही न उफनाये हों लेकिन शहर की नालियां लबालब होकर सड़कों और गलियारों में बह रही हैं। बच्चों ने इसी पानी में खूब धमाकचौकड़ी की। बारिश के बाद उमस से लोग बेहाल हो उठे। ऐसे में बंदरों ने मैदानों में भरे पानी में डुबकी मारकर गर्मी शांत की।
विज्ञापन