{"_id":"39-138411","slug":"Jalaun-138411-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन के इंतजार में खड़े दो लोगों को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन के इंतजार में खड़े दो लोगों को ट्रक ने रौंदा
Jalaun
Updated Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। वाहन के इंतजार में आटा बस स्टैंड पर खड़े दो लोगों को गुरुवार की तड़के तकरीबन चार बजे ट्रक ने रौंद दिया। गंभीर हालत में पुलिस उन्हें जिला चिकित्सालय लाई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
झांसी जनपद के चिरगांव कसबा निवासी लक्ष्मीनारायण (35) पुत्र सुंदरलाल कसबे के ही शीलचंद्र (70) के साथ किसी काम से कानपुर गए थे। बुधवार की देर रात वह ट्रक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। आटा कसबे के पास उनका ट्रक खराब हो गया। वह किसी अन्य वाहन के इंतजार में सड़क किनारे खड़े थे। सुबह तकरीबन चार बजे कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आटा महेश दुबे ने एंबुलेंस से घायलों को जिला चिकित्सालय में भिजवाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर मृतकों के परिजन बदहवास हालत में पोस्टमार्टम पहुंच गए।
इनसेट
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, मां-बेटे घायल
उरई(जालौन)। मां व रिश्तेदार महिला को लेकर जालौन से घर जा रहे युवक की बाइक में डंफर चालक ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई जबकि मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशनगर के पास यह हादसा बुधवार की शाम सात बजे हुआ। चालक डंफर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम चपरौल का 18 वर्षीय हुकुम सिंह अपनी मां 45 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी प्रताप सिंह तथा गांव की रिश्तेदार रानी (25) पत्नी दिनेश सिंह को लेकर किसी काम से जालौन आया था। काम निपटाने के बाद घर जा रहा था। ग्राम गणेशनगर के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंफर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान रानी की मौत हो गई। मां-बेटे की हालत नाजुक है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।