{"_id":"39-138409","slug":"Jalaun-138409-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालपी में 27 घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालपी में 27 घंटे लगा जाम
Jalaun
Updated Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। बुधवार को 10 घंटे जाम लगे रहने के बाद खुला तो दो ट्रक कालपी पुल के पास खराब हो गए। इससे दोनों तरफ मीलों जाम लग गया। गुरुवार को करीब 27 घंटे बाद पुलिस ने एक तरफ से जाम खुलवाया तब जाकर धीरे-धीरे आवागमन शुरू हो सका।
कालपी में फोरलेन की डेढ़ किलोमीटर अधबनी सड़क और दूसरे निर्माणाधीन यमुना पुल का कार्य पूरा न होने के कारण महीने में 20 दिन से अधिक जाम लगता है। बुधवार को दस घंटे से जाम के बाद जैसे ही खुला एक घंटे बाद फिर पुन: बालू से भरे दो ट्रक यमुना पुल के पास खराब हो गए। जिसके गुरुवार शाम छह बजे तक लगभग 27 घंटे जाम लगा रहा। कालपी पुल से उरई की ओर जोल्हूपुर मोड़ तक तथा कालपी पुल से ग्राम चौरा तक दोनों और कई कई मील तक वाहनों की कतारें लगी रही। इस दौरान ट्रक चालक रात में जमीन में स्टोब जलाकर खाना बनाते नजर आए तो तमाम लोग दो-दो किलोमीटर पैदल चलके कालपी में मिठाई, चाय दुकानों, ढाबों पर खाना व नाश्ता करने गए।
इस दौरान पान विक्रेता मुन्ना चौरसिया ने बताया कि अगर जाम की यही स्थिति रही तो लोग कसबा आना छोड़ देंगे। दुकानदारों को अपनी अपनी दुकानें बंद करनी पड़ेंगी। डा. वीरेंद्र ओमरे का कहना है कि जिला प्रशासन और हाइवे के अधिकारियों को आए दिन लग रहे जाम की समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूराम तिवारी का कहना है कि समय रहते अगर फोरलेन परियोजना संबंधित अधिकारियों ने पूरी नहीं की तो यहां की जनता सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी।
विज्ञापन
सड़क परियोजना से पीड़ित सूबेलाल, लीला वती, श्रीकृष्ण सिन्हा, बनवारी लाल, हरीराम प्रजापति, विनोद ओमरे, मुहम्मद इसरार, डा.अयूब पीर बक्श, मुम्मताजन, रमजानी आदि ने बताया कि जाम के कारण ध्वनि प्रदूषण, धूल उड़ने से रात में सोना हराम हो गया। दिन आने जाने में बेहद परेशआनी से जूझना पड़ता है। इस समस्या के चलते धार्मिक नगरी के बाशिंदों का जीना हराम हो गया है।
इनसेट
2003 से फोरलने प्रस्तावित
2003 से फोरलेन परियोजना प्रस्तावित है। कानपुर से झांसी तक राजमार्ग चौड़ी करण का कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन कालपी में यमुना पुल से लेकर शहर के अंदर सवा किलोमीटर सड़क हाइवे अथारिटी के अधिकारियों ने लापरवाही के कारण जानबूझ कर बनने से छोड़ दी। 2010 में सड़क किनारे दोनों और जरूरत से ज्यादा जमीन पर बने मकानों को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया। जिससे करीब 180 परिवार बेघर हो गए। तमाम शिकायतों के बावजूद उन्हें आज तक मुआवजा नहीं दिया गया। इधर यमुना का पुल करीब एक वर्ष से खराब होने के कारण वाहनों का काफिला नए पुल से गुजरता है पुल संकरा होने के कारण जब कोई वाहन खराब होता है तो पुल से आवागमन ठप हो जाता है। स्थिति यह है कि एक सप्ताह से यहां प्रतिदिन 10-12 घंटे जाम लग रहा है।
इनसेट
18 जून - पांच घंटे लगा रहा जाम
16 जून - 10 घंटे लगा जाम
15 जून - 33 घंटे लगा जाम
14 जून- 10 घंटे लगा जाम