फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   रोडवेज बस में जहरखुरानों ने युवक को लूटा

रोडवेज बस में जहरखुरानों ने युवक को लूटा

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। दिल्ली से कमाकर रोडवेज बस से घर लौट रहे युवक को जहरखुरानों ने नशीली चाय पिलाकर लूट लिया। बस स्टैंड के पास चालक-परिचालक ने यात्री को अचेत देखा तो उसे वहीं उतार दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने युवक के मोबाइल में फीड नंबर पर परिजनों को जानकारी दी और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद युवक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला इंद्रा नगर निवासी चरन सिंह वर्मा का पुत्र अनूप कुमार (20) दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। चार महीने बाद गुरुवार को वह रोडवेज बस में सवार होकर अपने घर उरई आ रहा था। शुक्रवार को तड़के चार बजे इटावा बस स्टैंड पर जहरखुरानों ने नशीली चाय पिलाकर अचेत कर दिया। चाय पीने के 15 मिनट बाद युवक अचेत हो गया तभी जहरखुरानों ने युवक की जेब में पडे़ 15 हजार रुपए व बैग पार कर दिया। सुबह आठ बजे जब बस उरई स्टैंड पर पहुंची और यात्री को चालक परिचालक ने अचेत देखा तो उसे वहीं उतार दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने यात्री को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया तथा उनके परिजनों को मोबाइल से सूचना दी। बदहवास परिजन जिला चिकित्सालय आए जहां उपचार के बाद युवक की हालत में सुधार है। बताते चले कि इटावा, औरैया के आसपास जहरखुरान गिरोह सक्रिय है जो वारदात तो इटावा में करता है और पीड़ित उरई आ जाता है। जिससे आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है। इस बाबत एसपी नितिन तिवारी ने कहा कि पड़ोसी जिले के कप्तान से वार्ता कर इस संगठित गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed