{"_id":"39-107294","slug":"Jalaun-107294-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचनदा में बनेगा वाटर पार्क और सामुदायिक भवन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचनदा में बनेगा वाटर पार्क और सामुदायिक भवन
Jalaun
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। पांच नदियों के संगम स्थल में पंचनदा (कंजौसा) में वाटर पार्क और सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। यह बात जिलाधिकारी मनीषा त्रिघाटिया ने कलेक्ट्रेट नवाचार योजना बैठक में कही।
नवाचार योजना के तहत शासन से 50-50 लाख रुपए का फंड प्रत्येक जनपद को मिला है। शुक्रवार को नवाचार योजना के तहत डीएम ने ग्राम कंजौसा पंचनदा क्षेत्र में दस लाख रुपए की लागत से बनने वाले एक वाटर पार्क और दस लाख रुपए की लागत की सामुदायिक भवन बनाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की। इसके चलते पंचनदा में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भवन तथा पर्यावरण की दृष्टि से वाटर पार्क बनाने और देश और विदेश के पर्यटकों संख्या बढ़ेगी। मालूम हो कि पंचनदा में वाटर पार्क एवं सामुदायिक भवन बनने का जिलाधिकारी प्रस्ताव परमार्थ समाजसेवी संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी उत्तम सिंह ने दिया था। इस दौरान सीडीओ एएन सिंह, पीडी श्रीकृष्णपाल, बाबू सिंह, डीपीआरओ बनबारी सिंह, जल निगम के अधिशाषी अभियंता सहायक अभियंता आदि मौजूद रहे।