फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   नसीमुद्दीन ने लोकायुक्त पर उठाए सवाल

नसीमुद्दीन ने लोकायुक्त पर उठाए सवाल

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalaun
Jalaun Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पत्रकार वार्ता में लोकायुक्त पर ही सवाल उठा दिए। कहा कि जो लोकायुक्त मेरे खिलाफ जांच कर रहे हैं उनके बारे में सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार से पूछा है कि लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा पद पर हैं या की नहीं। क्योंकि उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि बसपा के लोगों को बेवजह बदनाम करने के लिए ही मेरे खिलाफ इस तरह की जांचें कराई जा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार से पूछा भी है कि लोकायुक्त पद पर एनके मेहरोत्रा हैं भी कि नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस समय तमाम जनपदों के नाम व प्रमुख संस्थानों के नाम बदलने का भूत सवार है। संस्थानों और जिलों के नाम बदलने से कुछ नहीं होता। महापुरुषों के नाम तो लोगों के दिलों में हैं।
विज्ञापन

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने आठ माह के कार्यकाल में कोई भी ऐसा कार्य नहीं कर पाई जिसका सुखद अहसास जनता को हुआ है। इस सरकार की वजह से आठ स्थानों पर दंगे हुए। थानों की नीलामी शुरू हो गई। जबकि जनता आज भी कहती है कि कानून का राज बसपा सरकार में ही था। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकसभा के एक दो प्रत्याशियों को छोड़ हमने सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दावा किया कि बसपा लोकसभा की 60 सीटें जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में बसपा प्रदेशाध्यक्ष राम अचल, राज्यसभा सांसद बृजलाल खाबरी, पूर्व मंत्री चैनसुख भारती, अकबर अली, जिलाध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा, विधायक संतराम कुशवाहा, संजय दमरास, श्रीपाल अहिरवार समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed