फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   992 brillients gott laptop

992 मेधावियों को मिले लैपटॉप

Wed, 21 Dec 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 21 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
992 brillients gott laptop
कार्यक्रम में लैपटाप का वितरण करते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
मेधावी बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के होनहारों को लैपटॉप शासन की ओर से लैपटॉप वितरित किए गए। शासन की मंशा है कि प्रदेश के मेधावियों को एक ऐसा प्लेटफार्म दिया जाए जिससे वह अपने सपने साकार कर सकें। सपनों को पूरा करने में रुपये की कमी आड़े न आए। जिले में 1072 लैपटॉप बांटने की योजना में
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने लैपटॉप वितरण के लिए जिले के माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, मदरसा, आईसीएसई व संस्कृत बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 1072 मेधावियों का चयन किया है। इसमें 992 को बुधवार को वंशीधर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लैपटॉप दिए गए। 80 विद्यार्थियों के अनुपस्थित रहने से उन्हें लैपटॉप नहीं दिए
विज्ञापन


सके।  कार्यक्रम का शुभारंभ सपा के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी, सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, एडीएम राकेश सिंह व डीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री देश की नींव को तकनीकी रूप से मजबूत करके युवाओं को
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे बढ़ने का मौका दे रहे हैं जिससे वे अपने पैर पर खड़े होकर एक बुलंद भारत का निर्माण कर सकें। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा कि सूबे के मुखिया का सपना है कि देश को आगे ले जाने में प्रदेश के युवाओं का अहम योगदान रहे। इसलिए वे युवाओं को लैपटॉप देकर उन्हे घर बैठे इंटरनेट से देश विदेश की नीति और जानकारी प्राप्त करने का

मौका दे रहे हैं। एडीएम राकेश सिंह ने कहा ने लैपटॉप मिलने से मेधावी इंटरनेट से जुड़ जाएंगे और गूगल के माध्यम से जानकारियां एकत्रित कर अपना ज्ञान बढ़ा सकेंगे। अतिथि डीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय ने कहा कि जिन बच्चों को लैपटॉप मिला है वह ई एजूकेशन के माध्यम से भी अपनी पढ़ाई को और बेहतर कर सकेंगे। कार्यक्रम के संचालक डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने

कहा कि जिन बच्चों को लैपटॉप मिला है वह इसका उपयोग अपनी शिक्षा को बढ़ाने में करें। इस मौके पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आलोक यादव, डीसी मनरेगा पी एस चंद्रौल, बीडीओ आलोक


कुमार, सपा नेता भूपेंद्र यादव, लाखन सिंह कुशवाहा, संजय साहिनी, जीआईसी उरई प्रधानाचार्य मुन्नीलाल वर्मा, जीआईसी मुसमरिया के प्रधानाचार्य डीके श्रीवास्तव, जीआईसी खरका के प्रधानाचार्य हाकिम सिंह यादव, रामलाल विश्वकर्मा, उत्तम सिंह निरंजन, अनुराग द्विवेदी व उमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed