{"_id":"5c82b4ccbdec2213f52b6d7b","slug":"91552069836-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद बसपा के बाद अब कांग्रेस से मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद बसपा के बाद अब कांग्रेस से मैदान में
विज्ञापन
उरई। पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी को कांग्रेस से टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। शुक्रवार को खबरी ने भी जनपद आते ही सबसे पहले आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने अंबेडकर चौराहे पर ही कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने की बात कही।
बता दें कि बृजलाल खाबरी ने 2014 में बसपा से चुनाव लड़ा था और इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इससे पूर्व बृजलाल 1999 में एक बार लोकसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। उस वक्त उनसे भाजपा के भानुप्रताप वर्मा (वर्तमान सांसद) हारे थे। 2008 में बसपा से ही राज्यसभा सांसद चुने गए। 2017 के विधानसभा चुनाव में बृजलाल ने ललितपुर जनपद के महरौनी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।