{"_id":"5c5f1dc0bdec222bf4528c13","slug":"91549737408-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह में 53 जोड़ों में थामा एक दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह में 53 जोड़ों में थामा एक दूजे का हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को जिले की कई नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुए। जिसमें कुल 51 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। इसमें शहर में 13 जोड़े, कोंच में 5 जोड़े व रामपुरा में कुल 35 जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंधे। इस दौरान प्रशासन की ओर से जोड़ों को उपहार के साथ उनके खाते में सहायता राशि भी भेजी गई।
सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगर पालिका के तत्वावधान में नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा की अध्यक्षता व ईओ संजय कुमार की उपस्थिति में टाउन हाल मैदान पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 13 जोड़ों का विवाह विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, अपर जिलाधिकारी पीके सिंह, समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति, पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा आदि ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
साथ ही उन्हें शादी का प्रमाणपत्र के साथ मिलने वाला उपहार भी भेंट किया। इस दौरान आरआई राकेश कुमार, सीडीपीओ विमलेश आर्या, अंकिता वर्मा, सभासद सुखदेव पाल, इरनारायण, अवध सोनी, कपिल चौहान आदि उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को कोंच खंड विकास कार्यालय में 4 हिंदू जोड़ों ने उच्चारित मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे का हाथ थामा जबकि एक मुस्लिम जोड़े का काजी ने निकाह कराया।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख ऐन्द्र कुमार निरंजन व उपजिलाधिकारी गुलाब सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं खंड विकास अधिकारी सत्तीदीन वर्मा की उपस्थिति में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में नवयुगल जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि सामूहिक के आयोजनों से फिजूल खर्ची पर अंकुश लगता है और गरीब मां-बाप को भी दहेज आदि की चिंता नहीं करनी पड़ती है। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि शासन द्वारा उक्त योजना गरीब कन्या के परिजनों के कंधों से बोझ उतारने में कारगर साबित हो रही है। इस दौरान एडीओ विपिन गुप्ता, नरेश दुवे, रमेशचंद्र, सचिव मनोज गौतम आदि उपस्थित रहे।
रामपुरा ब्लाक में कुल 35 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसमें नगर पंचायत परिसर में पांच जोड़ों का विवाह कराया गया तो वहीं विकास खंड परिसर में 30 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। विवाह समारोह में गाजे बाजे के साथ दूल्हे घोड़ों पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचे। डीजे की थाप पर सारे बाराती खूब नाचे। विकास खंड अधिकारी आदित्य कुमार ने सभी जोड़ो को आशीर्वाद देकर विदा किया। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने सभी पांच जोड़ों को सामान व भेंट देकर विदा किया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे। इस दौरान पूजा देवी हिम्मतपुर संग शादी सोनू राठोर, रीना संग तेज सिंह, विनीता संग संतोष, उर्मिला संग रामबाबू आदि का विवाह सम्पन्न कराया गया।