{"_id":"434fc9af6d338ec94a8cdb577cfbfda3","slug":"83-candidates-left-field-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"83 प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
83 प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Sun, 11 Oct 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के नाम वापसी के दिन शनिवार को कोंच व नदीगांव विकास खंड में 83 प्रत्याशी मैदान छोड़ कर बाहर आ गए हैं। कोंच में 41 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं, जबकि तीन प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं।
कुल 65 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाले इस ब्लाक में 388 लोगों ने पर्चा दाखिल किया था, जिसमें सात नामांकन निरस्त हो जाने के बाद अब केवल 62 प्रत्याशी मैदान में हैं। नदीगांव ब्लॉक में 82 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए कुल 459 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे थे जिनमें 5 पर्चे निरस्त हुए।
इस प्रकार अब कुल 412 प्रत्याशी मैदान में हैं। तीसरे चरण का मतदान 17 अक्तूबर को होगा। विकास खंड कोंच के रिटर्निंग अफसर श्रीकृष्ण शाक्या ने बताया है कि आज तीन गांवों से अन्य प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद तीन प्रत्याशी निर्विरोध रह गए हैं।
विज्ञापन
पचीपुरी से सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव के अनुज मोहनसिंह यादव डम्पी, जखौली से पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर निरंजन की पत्नी किरनदेवी तथा विरगुवां से ऐंन्द्रकुमार सिंह निरंजन के निर्विरोध चुने जाने के लिए उनके प्रतिद्वंद्वियों ने रास्ता साफ कर दिया है।
नदीगांव ब्लाक के आरओ राकेश वर्मा के मुताबिक कोई भी प्रत्याशी निर्विरोध नहीं है लिहाजा सभी सीटों के लिए मतदान होगा। आज प्रत्याशियों को चुनाव चिंह्नों का भी आवंटन कर दिया गया है। किसी को आरी, किसी को कैंची मिली तो किसी को पहनाई गई अंगूठी तो कोई आटा चक्की लेकर गया घर।