फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   8 cattle cut off from labor special train, train standing for 40 minutes

श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस से 8 मवेशी कटे, 40 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Sun, 07 Jun 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
8 cattle cut off from labor special train, train standing for 40 minutes
उरई (जालौन)। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर उरई भुआ सेक्शन में रविवार सुबह श्रमिक स्पेशल ट्रेन के सामने मवेशियों का झुंड आ गया। ट्रेन चालक ने हार्न बजाकर जब तक ट्रेन रोकी, तब तक आठ मवेशी ट्रेन के इंजन में फंसकर कट गए। जिससे ट्रेन का इंजन खराब हो गया। इसके चलते ट्रेन करीब चालीस मिनट खड़ी रही। बाद में चालक ने किसी मवेशियों को हटाया, तब जाकर ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर सेक्शन में उरई भुआ के बीच अन्ना मवेशी समस्या बने हुए हैं। आए दिन मवेशी ट्रेन की चपेट में आ रहे है। जिसकी वजह से ट्रेन खड़ी हो रही हैं। रविवार सुबह झांसी से कानपुर की ओर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन जब इस सेक्शन से गुजर रही थी, तभी अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रैक पर आ गया। जब तक ट्रेन चालक डीके मीना ने ट्रेन रोकी, तब तक आठ मवेशी इंजन की चपेट में आकर कट गए।
विज्ञापन

मवेशियों के फंसे होने से इंजन में खराबी आ गई। ट्रेन चालक ने सहयोगी चालक पुष्पेंद्र कुमार और ट्रैक पर पेट्रोलिंग करने वाले कर्मचारियों की मदद से इंजन में इंजन में फंसे मवेशियों को हटाकर इंजन में आई खराबी दूर की। इसके चलते ट्रेन सुबह 8.10 बजे से 8.49 बजे तक खड़ी रही। इसके बाद गंतव्य की ओर रवाना हुई। इसके बाद झांसी से सीमेंट का रैक लेकर कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी से भी इसी सेक्शन में दो मवेशी टकराकर कट गए। इसके 10.50 बजे से 11.04 बजे तक खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed