{"_id":"5c8fe515bdec22140a174f12","slug":"71552934165-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास हजार नहीं पांच लाख की जाए सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास हजार नहीं पांच लाख की जाए सीमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। 50 हजार से अधिक नगदी के लाने व ले जाने पर चुनाव आयोग की रोक से व्यापारी परेशान हैं। चुनाव आयोग का यह आदेश व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। नगर के व्यापारियों ने नगदी लाने व ले जाने की सीमा बढ़ाकर पांच लाख रुपये किए जाने की मांग की। चुनाव आयोग ने 50 हजार रुपये से अधिक नगदी ले जाने पर आवश्यक दस्तावेज, पैनकार्ड, निकासी रसीद समेत अन्य तमाम जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
व्यापारी विशाल अग्रवाल अपनी दुकानों का सामान लेने के लिए कानपुर, झांसी, ग्वालियर, दिल्ली, आगरा, फिरोजाबाद आदि शहरों में जाता है। व्यापारी लाखों रुपये का माल प्रति सप्ताह नगर में लाते हैं। इस समय त्योहार के साथ ही सहालग भी शुरू होने वाली है। जिसके कारण बाजार में रौनक है। बिक्री बढ़ने के साथ ही बाजार में विभिन्न आइटमों की भी मांग बढ़ी है। सामान की मांग को पूरा करने के लिए व्यापारी बाहर से माल लाना चाहता है।
व्यापारी विष्णु अग्रवाल का कहना है कि चुनाव आयोग ने 50 हजार से अधिक धनराशि नगद ले जाने पर रोक लगा रखी है। यदि कहीं चेकिंग होती है तो पूछताछ भी की जा सकती है। इतना ही नहीं चेकिंग के नाम पर उन्हें परेशान भी किया जा सकता है। जिसके चलते व्यापारी परेशान हैं। इस समय त्योहार का बाजार चल रहा है। माल न ला पाने के कारण व्यापार ठप होने की स्थिति में है।
विज्ञापन
अमित शिवहरे का कहना है कि कम से कम व्यापारियों को अन्य जगहों से माल की खरीदारी करने के लिए कम से कम पांच लाख रुपये लाने व ले जाने की अनुमति मिलनी चाहिए। चुनाव आयोग व पुलिस की सख्ती के कारण रुपये न ले जा पाने के कारण नगर के व्यापारियों का धंधा चौपट है। चुनाव आयोग को यह व्यवस्था करनी चाहिए कि व्यापारियों का व्यापार चौपट न हो।