{"_id":"5c82b4cfbdec22144b7ee766","slug":"71552069839-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों को जुलाई तक दोनों कोर्ट शुरू कराने का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों को जुलाई तक दोनों कोर्ट शुरू कराने का भरोसा
विज्ञापन
कोंच। जिला जज अनिल गुप्ता ने मुंसिफी के निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं की मांग पर कोंच में खाली चल रहीं दोनों कोर्ट आगामी जुलाई माह प्रारंभ कराने का भरोसा दिया। उन्होंने न्यायालय भवन, आवास, कार्यालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की बात कही।
इस दौरान बार संघ अध्यक्ष रविंद्र नाथ खरे, एल्डर्स कमेटी के वरिष्ठतम सदस्य संतलाल अग्रवाल, मुश्ताक अली आदि अधिवक्ताओं ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि पिछले लगभग ढाई माह से सिविल जज जूनियर डिवीजन व ढाई साल से अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद रिक्त होने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को काफी परेशानियां हो रहीं हैं।
जिला जज ने भी दोनों कोर्ट जल्दी ही शुरू कराने का भरोसा दिया। उन्होंने शीघ्र ही आरओ लगवाने का भी आश्वासन दिया। न्यायालय के जर्जर भवन निर्माण को लेकर डीजे ने बताया कि फाइल शासन में विचाराधीन है। अधिवक्ताओं ने जिला जज का स्वागत भी किया और अपनी समस्याएं भी बताईं। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उमेश श्रीवास्तव, नृसिंह बुंदेला, शहजाद सिद्दीकी, विनोद निरंजन, अमित श्रीवास्तव, अमरबाबू पाठक, अनिल अग्रवाल, असित कुशवाहा, संजीव गुर्जर, इंसपेक्टर क्राइम दिनेशचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।