{"_id":"57ed5ad14f1c1b8167575016","slug":"56-donation-made-mahadani","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर 56 बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर 56 बने महादानी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान करने वाली शालिनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। अमर उजाला फाउंडेशन व गांधी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन गुरुवार को गांधी महाविद्यालय के सभागार में हुआ। शिविर में रक्तदान करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। रजिस्ट्रेशन के बाद लोगों ने रक्तदान किया। पूर्वांह 11 बजे से शुरू हुए कैंप में दोपहर दो बजे तक 56 यूनिट रक्तदान किया। छात्र-छात्राओं में उत्साह देखकर शिक्षकों ने भी रक्तदान कर उनकी हौसलाअफजाई कर स्पष्ट किया रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन व गांधी महाविद्यालय की प्राचार्या अलका नायक के विशेष प्रयास से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं की भीड़ सुबह नौ बजे से ही लगनी शुरू हो गई। लोेगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया और रक्तदान के लिए लाइन में खड़े हो गए। करीब 135 लोगों ने फार्म भरकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया। कालेज की ओर से भी रजिस्ट्रेशन कराए गए। इसके बाद 11 बजे से रक्तदान करने की प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर बाद दो बजे तक 56 लोगों ने रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
इसके पहले शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।
इसके बाद मां सरस्वती वंदना और फिर दीप प्रज्ज्वलन हुआ। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने माना कि इससे बड़ा पुनीत कार्य नहीं है। कालेज की प्राचार्या डा. अलका नायक ने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से कम नहीं है। रक्तदान के प्रति जनपद में जागरूकता आई है। इस दौरान पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित, भारत विकास परिषद के अजय इटौरिया, यूसुफ अंसारी, सभासद लक्ष्मणदास बाबानी, हरिकिशोर गुप्ता रिप्पू, राजेश बाल्मीकि, डा. शिवसंपत दुबे, डा. इंद्रमणि दुबे, डा. कुमारेंद्र सिंह सेंगर, राजीव गोयल, डा. ममता स्वर्णकार, अनिल शर्मा, रेहान सिद्दीकी, शशि सिंह, डॉ. विश्वप्रभा त्रिपाठी, पुष्पा अग्रवाल, राहुल सोनी, बृजेश पांडेय, प्रियंका गुप्त, रागिनी, पीके सिंह, सुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन