फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   50 thousand rupees from the trader in Ghantaghar

भरे बाजार दिनदहाड़े व्यापारी से 50 हजार की टप्पेबाजी 17-05-06

Tue, 25 Jan 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees from the trader in Ghantaghar
फोटो:8::एएसपी राकेश सिंह को घटना की जानकारी देता दुकानदार कैलाश। संवाद
विज्ञापन

फोटो 9:::घंटाघर स्थित एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपी की पहचान कराने की कोशिश करते कोतवाली प्रभारी निरीक्षक। संवाद
घंटाघर में व्यापारी से 50 हजार रुपये की टप्पेबाजी
क्रासर
पीछा करने पर भीड़ में गुम हो गया किशोर उम्र का आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। घंटाघर में एक झाड़ू व्यापारी को रुपये गिरने का झांसा देकर एक किशोर उम्र का टप्पेबाज 50 हजार रुपये भरी पॉलिथीन लेकर भाग गया। शक होने पर लोगों ने पीछा किया लेकिन आरोपी भीड़ में कहीं गुम हो गया। सूचना पर एएसपी और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
घंटाघर चौराहे पर कैलाश गुप्ता की झाड़ू की दुकान है। सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे उन्हें एक व्यक्ति 50 हजार रुपये पॉलिथीन में देकर गया। पचास के नोटों की गड्डियां थीं। कुछ ही देर बाद वहां नीली जैकेट पहने एक 15-16 साल का किशोर आया और बात करने लगा। अचानक किशोर ने कहा कि आपके कुछ रुपये गिरे हैं। जैसे ही वह रुपये देखने के लिए नीचे झुके किशोर दुकान पर रखे रुपये भरी पॉलिथीन को लेकर भागने लगा। कैलाश के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने पीछा किया लेकिन भीड़ होने की वजह से आरोपी मौनी बाबा मंदिर की ओर भाग गया। पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में एएसपी राकेश सिंह और सीओ सिटी विजय आनंद भी मौके पर आ पहुंचे। आसपास के लोगों से बातचीत कर किशोर के बारे में पूछताछ की गई। एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे
घटना की सूचना पाकर पहुंचे एएसपी और सीओ ने घटनास्थल के आसपास लगी दुकानों के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए हैं। साथ ही मौनी बाबा मंदिर के आसपास मोहल्लों में भी पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी में किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि व्यापारी अपनी ओर से किशोर के बारे में ज्यादा कुछ सुराग जैसी चीज नहीं बता पा रहा है। इधर, दूसरी ओर दिनदहाड़े टप्पेबाजी से व्यापारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एक दिन पहले शोरूम में हुई थी चोरी
रविवार रात स्टेशन रोड स्थित एक नामी कंपनी के कपड़ा शोरूम में भी चोरी की घटना हुई थी। इसमें भी एक आदमी कैश काउंटर से 50 हजार रुपये निकाल ले गया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इसके बाद भी पुलिस अब तक कुछ पता नहीं लगा सकी है।
फोटो 14: अजय गुप्ता
कपड़ा व्यापारी अजय गुप्ता ने बताया कि भरे बाजार वारदातें हो रही हैं। पुलिस को सुरक्षा के लिहाज से बाजार में दिन में भी गश्त बढ़ाने की जरूरत है। पुलिस को मुस्तैद रहना चाहिए ताकि व्यापारियों के साथ घटनाएं न हों।

फोटो 15: श्याम किशोर
सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम किशोर का कहना है कि दिन में ऐसे वारदातों का हो जाना चिंतनीय है। यह बताता है कि चोरों और बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। अराजकतत्वों को पुलिस का खौफ नहीं है। पुलिस-प्रशासन को सुरक्षा के लिहाज से स्वच्छ छवि के व्यापारियों के असलहे जमा कराने से रोकना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed