फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   नुक्कड़ नाटक से भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया

नुक्कड़ नाटक से भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया

Sun, 10 Mar 2019 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक से भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया
कोंच। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में हुई गोष्ठी में एसडीएम गुलाब सिंह ने महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि समूह बना कर ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से अपना खुद का रोजगार पैदा करें और अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। स्कूल की बच्चियों ने नुक्कड़ नाटक से कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने का संदेश दिया।
विज्ञापन



एसडीएम ने स्कूल प्रशासन को वर्मी कंपोस्ट का निर्माण अपने यहां करने का सुझाव दिया। उन्होंने पौधों की नर्सरी का भी उद्घाटन किया। स्कूल वार्डन वंदना वर्मा ने बताया कि अगले तीन चार महीने में ये पौधे तैयार हो जाएंगे और वह पौधरोपण अभियान के तहत इनका नि:शुल्क वितरण कराएंगी। इसी कड़ी में स्कूल की छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या का विरोध नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दर्शाया।
विज्ञापन


बताया कि बेटियां किसी भी सूरत में बेटों से कम नहीं होती है। बेटियां दो परिवारों को जोड़ती है, संवारती है। इसलिए बेटियों को बोझ न समझा जाए। इस दौरान सीडीपीओ वंदना वर्मा, राजकीय बीज भंडार के हरचरण सिंह, लेखपाल सदर नरेन्द्रसिंह, केजीबीवी पिंडारी की वार्डेन सुषमा स्वर्णकार, वरुण श्रीवास्तव, बरखा यादव, दीप्ति साहू, अनीता पाल, वंदना प्रजापति, मांडवीदेवी, विनीता, पुष्पा, कृपाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed