फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   सम्मान की खातिर एकजुट हों ब्राह्मण

सम्मान की खातिर एकजुट हों ब्राह्मण

Mon, 11 Feb 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
सम्मान की खातिर एकजुट हों ब्राह्मण
कालपी (जालौन)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला स्तरीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जो ब्राह्मण समाज के हित की बात करेगा वहीं देश और प्रदेश में राज्य करेगा। उन्होंने कहा कि संगठित होकर ब्राह्मण समाज को मजबूत कर एकता का बिगुल फूंकें।
विज्ञापन


नगर के राम वाटिका गेस्ट हाउस में आयोजित ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अन्य समाज के लोग जिनका प्रतिशत कम है वह सभी संगठित होकर कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न किया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव विशंभर नारायण तिवारी ने कहा कि आप किसी की दया से नहीं बल्कि पूर्व जन्म के कर्मों से ब्राह्मण हैं।
विज्ञापन


ब्राह्मण होना हमारे लिए गर्व का विषय है। इसलिए हमें ऐसे आचरण करना चाहिए कि संपूर्ण समाज हमारी प्रशंसा करें। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण एक समाज नहीं बल्कि एक धर्म के रूप में है हमारा समाज सभी लोगों को ऊंचाइयों तक ले जाने में सदैव अग्रसर रहता है। अपने पूर्वजों के मार्गदर्शन में सभी को चलना चाहिए। कैलाश स्वरूप वाजपेई ने कहा कि अपने सम्मान को संजोने के लिए सभी ब्राह्मणों को एक होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप दीक्षित ने कहा कि जो ब्राह्मण समाज का सम्मान करें, ऐसे लोगों को साथ लेकर अवश्य चलें। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष जीडी शुक्ला ने कहा कि ललाट पर तिलक लगाएं और बच्चों को संस्कारवान बनाएं। अपने आसपास पड़ोस में किसी भी ब्राह्मण बालक बालिका को शिक्षा से वंचित न रहने दें। नगर अध्यक्ष राजू पाठक ने आभार जताया। इस दौरान ज्ञानेंद्र मिश्रा, हरिश्चंद्र दीक्षित, अवधेश वाजपेई, जीतू तिवारी,अमरदीप पांडे, आशीष चतुर्वेदी, अखिलेश तिवारी, गिरजाकांत बुधौलिया, सुबोध दुबेदी, मनोज पांडे, अमित पांडे, कुलदीप शर्मा आदि ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया। संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed