{"_id":"5c5f1db9bdec22738c0f1be0","slug":"41549737401-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी कब्जे हटा जोधर पुलिया को साफ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी कब्जे हटा जोधर पुलिया को साफ किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा (जालौन)। कस्बा आटा में ग्राम पंचायत की जमीन पर ग्राम प्रधान की अगुवाई में जेसीबी से अवैध कब्जे हटाए गए। कब्जे हटवाए जाने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा कि पानी की निकासी की समस्या दूर हो जाएगी।
शनिवार की दोपहर ग्राम प्रधान सत्यनारायण ने बताया कि ग्राम पंचायत की जमीन पर कई लोगों ने अवैध रुप से कब्जा जमा लिया है। लोग रास्ते में जानवर बांधते थे और टिन टप्पर भी लगा लिए थे, जबकि कई लोगों ने अस्थायी दुकानें लगाकर सामान भी बेचना शुरू कर दिया था।
बताया कि अवैध कब्जे के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती थी। इससे बरसात में लोगों के घरों में पानी घुस जाता था। गांव में बनी जोधर पुलिया पर भी लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। उससे भी अतिक्रमण हटाया गया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हट जाने से पानी जोरखेरा, अकोढ़ी, संदी आदि के रास्ते निकल जाएगा। अब जोधर पुलिया से अतिक्रमण साफ हो गया है। इससे लोगों को सहूलियत होगी।