{"_id":"5c8fe4eebdec2214422fa695","slug":"31552934126-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुठौंद उपकेंद्र में फाल्ट, कई गांवों की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुठौंद उपकेंद्र में फाल्ट, कई गांवों की बती गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कुठौंद उपकेंद्र में सोमवार की देर शाम 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से इससे जुड़े दर्जनों गांवों में अंधेरा छा गया है। इससे गांवों में बिजली के साथ साथ पेयजल का भी संकट गहराने लगा है। अभी तक विभाग के अफसर फाल्ट नहीं सुधार सके। एसडीओ कौशलेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही सप्लाई को दुरुस्त कर लिया जाएगा।
बता दें कि कुठौंद उपकेंद्र के चार फीडरों से दर्जनों गांवों में सप्लाई दी जाती है। सोमवार देर शाम इस फीडर की 33 केवी लाइन में अचानक फाल्ट हो गया। इससे क्षेत्र के ईंटो, हदरूख, शंकरपुर, लोड दौलतपुर, जुगराजपुर, बहादुरपुर, कुठौंद सहित दर्जनों गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि सब स्टेशन में जर्जर तारों व मशीनों के सहारे से बिजली की सप्लाई व्यवस्था दी जा रही है। जो आएदिन टूटते है, जिससे क्षेत्र की सप्लाई प्रभावित होती है। कई बार इन जर्जर मशीनों व तारों को बदलने की मांग की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। उन्होंने मांग की है कि सब स्टेशन के जर्जर तार व पुरानी मशीनों को बदला जाए।