{"_id":"5c816bcebdec22145e4806ae","slug":"31551985614-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीडिंग में लापरवाही बरती तो नहीं होगा नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीडिंग में लापरवाही बरती तो नहीं होगा नवीनीकरण
विज्ञापन
उरई। हेल्थ मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) की मासिक समीक्षा बैठक सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित अचल प्रशिक्षण केंद्र में हुई, जिसमें स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं की फीडिंग में लापरवाही बरतने पर बीपीएम को चेतावनी दी गई कि यदि जल्द डाटा फीडिंग नहीं की गई तो उनका अगले साल नवीनीकरण नहीं किया जाएगा।
समीक्षा बैठक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डा. प्रेमप्रताप की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मातृ एवं शिशु, फैमिली प्लानिंग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई और उनके हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम में फीडिंग की जानकारी की गई। इसमें ब्लाक स्तर से आए ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) से योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में समीक्षा की गई।
इसमें लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए डीपीएम डा. प्रताप ने कहा कि मार्च माह का महीना चल रहा है। इसमें सभी योजनाओं की फीडिंग कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जो भी बीपीएम इसमें लापरवाही बरतेगा, उसका नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। इस दौरान परिवार कल्याण विशेषज्ञ ज्ञानप्रकाश पांडेय, कुष्ठ रोग परामर्शदाता डा. मदन, संजीव कुमार, उमेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।