{"_id":"5c606e5dbdec224c7f23cbde","slug":"31549823581-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा (जालौन)। वसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर नगर के गफूर खा महाविद्यालय में आयोजित दृढ़ोमर समाज के सामूहिक विवाह में 30 जोड़े एक दूसरे के हो गए। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।
हर साल दृढ़ोमर समाज वसंत पंचमी के अवसर पर सामूहिक विवाह का आयोजन करता है। इस वर्ष नगर इकाई को सामूहिक विवाह की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जैसे ही घोड़ों पर सवार होकर दूल्हे मंडल स्थल पर पहुंचे वहां पहले से तैयार खड़े आयोजकों ने बारात का स्वागत कर द्वारचार की रस्म निभाई। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि आज की इस महंगाई के दौर में समाज द्वारा इस तरह के आयोजन से गरीब तबके के लोग भी अपनी कन्या की शादी कर लेते हैं।
अब हर समाज सामूहिक विवाह करने लगा है। विशिष्ट अतिथि कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि समाज के लोगों ने सामूहिक विवाह का कार्यक्रम कर जो नेक कार्य किया है वो सराहनीय है। यही वजह है कि प्रदेश सरकार भी गरीब कन्याओं की शादी के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन की योजना चला रही है। इस दौरान मिलन गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, ओपी गुप्ता, श्यामजी गुप्ता आदि सदस्य मौजूद रहे। सभी 30 जोड़ों को अतिथियों ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं के बीच हुआ समारोह
आयोजित सामूहिक विवाह समारोह अव्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पीने के पानी का इंतजाम न होने से कन्या व वर पक्ष के लोग भटकते नजर आए। चंदला से आए रामजी गुप्ता, सुरेश गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, नेहा गुप्ता आदि लोगों ने बताया कि एक घंटे से पानी को ढूंढ रहे हैं और जहां पीने का पानी लगा है वहां इतनी भीड़ है कि शाम तक लाइन में लगना पड़ेगा तब एक गिलास पानी मिलेगा। ऐसा ही कुछ हाल खाने वाले काउंटर में था। जहां बड़ी संख्या में बाराती व जनाती को भूखा ही रहना पड़ा।
सड़क जाम होने से राहगीर रहे परेशान
सामूहिक विवाह के आयोजन स्थल कालपी हमीरपुर हाईवे के किनारे होने से पुलिस प्रशासन ने स्थल से काफी पहले एक साइड की सड़क जाम कर दी थी, लेकिन व्यवस्थापकों द्वारा जिम्मेदारी न निभाने के कारण भीड़ बढ़ने पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, जो कि दिन भर लगा रहा। जिससे राहगीर आयोजकों को कोसते नजर आए।