फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   खदानों पर पहुंचे डीएम-एसपी, नापजोख कराई

खदानों पर पहुंचे डीएम-एसपी, नापजोख कराई

Sat, 19 Jan 2019 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
खदानों पर पहुंचे डीएम-एसपी, नापजोख कराई
मुहम्मदाबाद (जालौन)। खनिज निदेशक डॉ. रोशन जैकब की सख्ती के बाद जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर और एसपी अरविंद चतुर्वेदी भी शनिवार को डकोर ब्लाक की खदानों के निरीक्षण को पहुंचे। जिससे अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने साथ में पहुंचे लेखपाल और कानूनगो को खदानों की पैमाइश के निर्देश दिए गए। डीएम का कहना है कि जल्द ही कदौरा क्षेत्र की खदानों का भी निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पहले ही खनिज निदेशक ने डकोर और कदौरा ब्लाक की खदानों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। इससे खदानों में अफरा तफरी मच गई थी। डकोर की घुरौली खदान पर तो माफियाओं ने निदेशक के पहुंचने से पहले ही अवैध पुल को तोड़ दिया था।
विज्ञापन


दोनों ही क्षेत्रों की खदानों में मिली खामियों के बाद निदेशक ने खनिज अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा और दरोगा को निलंबित कर दिया था। इसके बाद शनिवार को समाधान दिवस निपटाने के बाद डीएम, एसपी का काफिला मौरंग खदानों की ओर घूम पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों की गाड़ियों का लाव लश्कर देख खदान में काम कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। अधिकारियों का काफिला ब्लाक की मकरेछा, घुरौली की खदानों पर पहुंचा। इसके बाद डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को खदानों की नापजोख के निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना है कि नापजोख में अनियमितता मिलने पर खदान संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed