{"_id":"5dfbba038ebc3e878e382314","slug":"24-thousand-crossed-by-asking-atm-number-orai-news-knp53327596","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम नंबर पूछकर पार किए 24 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम नंबर पूछकर पार किए 24 हजार
विज्ञापन
कोंच। साइबर क्राइम का एक और ताजा मामला प्रकाश में आया है। जिसमें ठगी करने वाले ने एक व्यक्ति का एटीएम नंबर तथा पिन नंबर पूछ कर उसके बैंक खाते से 24 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
कस्बे के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी भूरे पुत्र इलाही बख्श ने कोतवाली में तहरीर दी कि उसका पीएनबी में बचत खाता है जिस पर एटीएम भी जारी किया गया है। 6 दिसंबर को उसके मोबाइल पर फोन आया जिसे उसकी भांजी ने रिसीव किया था। दूसरी ओर से खुद को बैंक अधिकारी बताने वाले ने कहा कि आपका एटीएम खराब हो गया है लिहाजा अपना एटीएम तथा पिन नंबर बताएं ताकि एटीएम की खराबी दूर की जा सके।
उसने नंबर पूछ कर खाते से 24 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर, उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी मोहर प्रकाश पुत्र रामप्रकाश ने पुलिस को बताया कि अज्ञात युवक ने उसके खाते के एटीएम से धोखाधड़ी कर तीन बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने धोखाधड़ी व आईटी एक्ट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।