फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   2345 cattle herds marked on leaving cattle

मवेशी छोड़ने पर चिह्नित किए गए 2345 पशुपालक

Thu, 17 Oct 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
2345 cattle herds marked on leaving cattle
जालौन। अन्ना जानवरों की रोकथाम के लिए चल रहे प्रयासों के तहत एसडीएम द्वारा गठित टीमों ने गांव-गांव जाकर जानवरों को अन्ना छोड़ने वाले 2,345 पशु पालकों को चिह्नित किया। 445 पशुपालकों को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

पालतू जानवरों को अन्ना छोडने वाले पशुपालकों को चिन्हित करने के लिए लिए एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने टीमों का गठन कर उन्हें पशु छुट्टा छोड़ने वाले पशुपालकों को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम के निर्देश पर टीम ने जालौन व कुठौंद ब्लॉक में स्थित गांवों में जाकर अन्ना जानवर छोड़ने वाले 2,345 पशुपालकों को चिह्नित किया। जिन्होंने अपने पशुओं को खुला छोड़ रखा है।
विज्ञापन

टीम द्वारा चिह्नित पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 455 पशुपालकों के खिलाफ एसडीएम न्यायालय से नोटिस जारी किए जा चुके हैं। शेष पशुपालकों के खिलाफ शीघ्र कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि कार्रवाई शुरू कर दी गई है, यदि इसके बाद भी पशु पालकों में सुधार न हुआ तो तो उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नगर में भी 225 पशुपालकों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed