{"_id":"5f3195f28ebc3e3cf96f6703","slug":"21-new-cases-of-corona-infection-found-orai-news-knp5761892128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के 21 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के 21 नए केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 21 नए केस आए है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 817 हो गई है। दस लोगों की मौत हो चुकी है। 461 लोग ठीक हो चुके है और 346 एक्टिव केस है।
सोमवार की देर शाम जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि कांटेक्ट ट्रेसिंग में डकोर निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके अलावा एक व्यक्ति आंबेडकर चौराहा, एक व्यक्ति चुर्खी बाईपास, एक व्यक्ति इंदिरानगर, एक व्यक्ति कालपी तहसील के दशहरी गांव का पाजिटिव है। जबकि कोंच तहसील के रामपुर सनेता व माधौगढ़ तहसील के बदनपुरा निवासी एक एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कालपी के भी तीन व्यक्ति पाजिटिव मिले है।
जालौन संवाद के मुताबिक, सीएचसी में चल रही रैपिड जांच में सोमवार को 60 व्यक्तियों के नमूने लिए गए। जिनमें 11 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कुल संक्रमितों की संख्या 58 हो गई है। सोमवार को एक दिन में सर्वाधिक कोरोना पॉजीटिव मरीज निकले हैं। मोहल्ला गणेशजी में सर्वाधिक 9 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। मोहल्ला चौधरयाना में 4 वर्षीय बच्ची अपने पिता के कांटेक्ट लिस्ट में आने के बाद पाजिटिव मिली है एवं 1 व्यक्ति पुरानी नझाई में भी कोरोना संक्रमित मिला है। वर्तमान में नगर के 15 मोहल्ले कोरोना संक्रमण के दायरे में हैं। एसडीएम ने संक्रमित मोहल्लों में व्यवसायिक गतिविधियों को रोकने के साथ ही सैनिटाइजेशन कराया है। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, ईओ डीडी सिंह, कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर गलियों को बांस बल्ली लगाकर बंद कर दिया है।
विज्ञापन
कोंच के नकटेला गांव में एक युवक कोविड संक्रमित निकला है। कोंच में 23 लोगों की जांच की गई जिसमें यह संक्रमित निकलकर आया हैै। गांव में कंटेनमेेंट जोन बनाकर उसके घर के आसपास के इलाके को सैनिटाइज कराया जा रहा है। उधर, नदीगांव में सोमवार को 34 लोगों की एंटिजिन जांच की गई जिसमें सभी निगेटिव आए हैं।
सख्ती से होम क्वारंटीन नियमों का पालन कराएं
जालौन। समाजसेवी अशफाक राईन ने एसडीएम को शिकायत कर बताया कि जिन परिवारों के लोग संक्रमित मिले हैं। उन मरीजों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घर के अन्य सदस्यों को होम क्वारंटीन के निर्देश दिए जाते हैं लेकिन आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी न होने से यह लोग सामान खरीदने के लिए बाहर के लोगों के संपर्क में आ जाते हैं। ऐसे में संक्रमित परिवारों में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की व्यवस्था की जाए। होम डिलीवरी करने वाले विक्रेताओं के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए जाएं।