{"_id":"5cba169dbdec22142901b10d","slug":"191555699357-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय राशि से अधिक पैसा लिया तो नपेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय राशि से अधिक पैसा लिया तो नपेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। खरीद केंद्रों में मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेकर शुक्रवार को विपणन अधिकारी विकास तिवारी ने शहर की मंडी स्थित क्रय केंद्र व कस्बा एट के क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया वहां मौजूद किसानों से केंद्रों में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। वहीं उन्होंने केन्द्र संचालकों को चेतावनी दी कि तय राशि से अधिक पैसा किसानों से न लिया जाए। शिकायत मिलने पर जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि एक अप्रैल से जिले में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। किसानों को माल बेचने में परेशानी न हो इसके लिए शहर की मंडी में 13 अलग-अलग संस्थाओं के क्रेय केंद्र खोले गए हैं। साथ ही एट में करीब नौ केंद्र खोले गए है। केंद्रों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि किसानों से तय रुपये से अधिक पैसा लिया जा रहा है। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए विपणन अधिकारी विकास तिवारी ने सुबह गल्ला मंडी में स्थिति केंद्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने केंद्रों में गेहूं बेचने आए किसानों से बातचीत कर केंद्रों में मिल रही सुविधाओं के विषय में पूछा, इसके साथ ही उन्होंने कई केंद्रों में काटों की भी जांच कराई। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी कि नियमानुसार ही खरीद की जाए, शिकायत पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही केंद्र प्रभारी ध्यान दें कि केंद्रों पर किसानों को पीने के पानी व अन्य समस्याओं के लिए परेशान न होना पड़े। इसके बाद उन्होंने एट का रुख किया। एट में उन्होंने कई केंद्रों में गेहूं बेचने आए किसानों से पूछा कि केंद्रों पर उनसे कोई अतिरिक्त पैसा तो नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कई केंद्रों में रखे माल की भी जानकारी ली।