फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का करे निरीक्षण

संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का करे निरीक्षण

Wed, 27 Feb 2019 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का करे निरीक्षण
जिलाधिकारी डॉ.मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की प्रगति को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी नोडल अफसरों से बिंदुवार प्रगति की रिपोर्ट मांगी। साथ ही निर्देश दिए कि चुनाव तैयारियों में किसी तरह की कोई लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन



कहा कि जिन अधिकारियों को ईवीएम एवं वीपीपैड की प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है वह उसे पूर्ण मनोयोग से निभाए। गांव-गांव जाकर लोगों को मतदान की जानकारी दे। उन्होंने नोडलों से कहा कि ईवीएम के प्रशिक्षण पर विशेष नजर रखें। इसके साथ ही नोडल खुद ईवीएम व वीपीपैड का प्रशिक्षण कर लें, जिससे कोई त्रुटि न हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने बैरिकेटिंग, स्ट्रांग, रूम, सीसीटीवी कैमरा आदि की व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बूथों का निरीक्षण कर बूथों की स्थिति को देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण में ध्यान दे कि बूथों पर साफ-सफाई व्यवस्था दुरस्त हो, पेयजल व शौचालय की इंतजाम बूथों पर हो। बैठक के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की।

इस दौरान उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिसंवेदन सील व संवेदनसील बूथों को चिंहित कर उसकी सूची उपलब्ध कराए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जेपी सिंह आदि उपस्थित रहे।




वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी ने अपर निदेशक कोषागार के साथ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान सिंगिल लाक, पेंशन, बिल पारण, कक्ष कंप्यूटर, लेखा अनुभाग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed