{"_id":"5c801bcebdec22146a72bd81","slug":"171551899598-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरलाकिंग निर्माण में गड़बड़ी पर प्रधान समेत तीन से वसूली होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरलाकिंग निर्माण में गड़बड़ी पर प्रधान समेत तीन से वसूली होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। नदीगांव ब्लाक के भकरौल में इंटर लाकिंग कार्य में गड़बड़ी जांच में सही पाई गई। सीडीओ ने प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक से 53 हजार रुपये वसूलने के निर्देश बीडीओ को दिए है।
बता दें कि नदीगांव के भकरौल ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के अंतर्गत वर्ष 2017-18 में गौरीशंकर के मकान से कुइया तक इंटर लाकिंग का काम ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया था। इसे वीडीओ पवन तिवारी, तकनीकी सहायक शैलेंद्र भारती व प्रधान विनीता ने 1 लाख 27 हजार रुपये की लागत से कराया गया था। जिसमें लागत 94343 रुपये व मजदूरी 24675 रुपये बताई गई।
ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के जेई सुरेश कुमार पवन की अगुवाई में टीम ने जांच की तो इंटर लाकिंग 9 मीटर व साइड वाल 56 मीटर नहीं पाई गई। इसमें कुल सामग्री राशि 41918 रुपये व मजदूरी 11774 रुपये मांगी गई। 53 हजार 692 रुपये शासकीय क्षति पाई गई। सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने बीडीओ नदीगांव को निर्देश दिया कि प्रधान से 17 हजार 897 रुपये, सचिव पवन तिवारी से 17 हजार 898 रुपये, तकनीकी सहायक शैलेंद्र से 17 हजार 897 रुपये शासकीय क्षति के वसूले जाए।