फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   हाईवे जाम के कारण लोगों को हो रही समस्या

हाईवे जाम के कारण लोगों को हो रही समस्या

Wed, 06 Mar 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
हाईवे जाम के कारण लोगों को हो रही समस्या
कालपी। हाईवे पर चल रहे सर्विस रोड के निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से हाईवे पर जाम के हालात बेहद खराब हो गए हैं अब जाम की वजह से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि जब तक सर्विस रोड का कार्य चल रहा है तब तक भारी वाहनों का डायवर्जन किया जाए ताकि कुछ समस्या हल हो। एसडीएम सुनील शुक्ला का कहना है कि डायवर्जन के संबंध में उच्च अफसरों से विचार विमर्श चल रहा है । जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन


कालपी के रोजाना लगने वाला जाम लोगों की मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। उस दिन लोगों की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है, जब कोई भारी वाहन रास्ते में खराब हो जाता है। फिर यह जाम घंटों की समस्या हो जाता है। यह जाम दो जिलों के बाशिंदों की समस्या का कारण बन गया है। जालौन व कानपुर देहात के लोग आएदिन जाम से पिसते है।
विज्ञापन


कालपी से शुरू होने वाला जाम चौरा (कानपुर देहात) व जोल्हूपुर (जालौन) तक चलता है। दस किलोमीटर का यातायात बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। लोगों का कहना है कि जब तक सर्विस रोड का निर्माण पूरा नहीं हो जाता है तब तक डायवर्जन किया जाना चाहिए। साथ ही सर्विस रोड के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने मांग की है। एसडीएम सुनील शुक्ला का कहना है कि जल्द ही इसका समस्या के निदान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed