फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   रिले रेस में आदित्य व लंबी कूद में सत्यम ने बाजी मारी

रिले रेस में आदित्य व लंबी कूद में सत्यम ने बाजी मारी

Sat, 19 Jan 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
रिले रेस में आदित्य व लंबी कूद में सत्यम ने बाजी मारी
उरई। रामजी लाल पांडेय इंटर कालेज व आरएलपी स्टडी सर्किल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय खेल महोत्सव ‘शौर्य’ का शुक्रवार को समापन हो गया। लंबी कूद में सत्यम ने पहला, खुशबू ने दूसरा व वैष्णवी ने तीसरा तो रिले रेस में आदित्य ने पहला, अंश ने दूसरा व संस्कृति व शानवी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


इंदिरा स्टेडियम परिसर में चार ग्रुप बनाए गए थे। इसमें पराक्रम, विजय, परमवीर व तेज हाउस के मध्य खेल प्रतियोगिताएं हुई। इसमें पराक्रम की टीम 35 अंक पाकर विजेता चुनी गई, जबकि विजय टीम उपविजेता रही। रिले रेस में आदित्य ने पहला, अंश ने दूसरा व संस्कृति व शानवी ने तीसरा स्थान पाया। पचास मीटर रेस में देवांश प्रथम, रानू द्वितीय व आरुषि तृतीय रहीं।
विज्ञापन


लेमन रेस में शिखा प्रथम, नैवैध द्वितीय व रुनझुन तृतीय आईं। फ्राग रेस में मनु पहले, राम दूसरे व करन तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि सीओ संतोष कुमार व कोतवाली प्रभारी शिवगोपाल वर्मा ने पुरस्कृत किया। अध्यक्षता कर रहे हरिओम पांडेय ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान अरुण त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, सरोज ठाकुर, रिचा तिवारी, रजनी, आकांक्षा, रविकांत, अर्चना, निवेदिता, अमृता, संतोषी, पूजा, रोहिणी, दीपिका, आरती आदि मौजूद रहे। संचालन दीपक पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed