फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   कायाकल्प अवार्ड के लिए जिला महिला व पुरुष अस्पताल चुने गए

कायाकल्प अवार्ड के लिए जिला महिला व पुरुष अस्पताल चुने गए

Sat, 19 Jan 2019 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
कायाकल्प अवार्ड के लिए जिला महिला व पुरुष अस्पताल चुने गए
उरई। राज्य कायाकल्प अवार्ड समिति ने जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड के लिए चुना है। अब इन दोनों अस्पतालों को पुरस्कार स्वरूप तीन-तीन लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


क्वालिटी इंश्योरेंस के जनपदीय परामर्शदाता डा. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना का शुभारंभ 15 मई 2015 को हुआ था। 3 जनवरी को लखनऊ में हुई कायाकल्प अवार्ड समिति की बैठक में प्रदेश से 65 अस्पतालों को चयनित किया गया है। उनमें जिले के जिला महिला अस्पताल को 72.4 अंक 43 वां स्थान मिला है। जबकि जिला अस्पताल को 70.6 अंक के साथ 59 वां स्थान मिला है।
विज्ञापन


इन दोनों अस्पतालों को तीन तीन लाख रुपये मिलेंगे, जो यहां विकास कार्यों में खर्च होंगे। यह खर्च जिला स्वास्थ्य समिति की सहमति से किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना से अस्पतालों में प्रतिस्पर्धा की भावना रहती है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार योजना के तहत साफ सफाई, संक्रमण नियंत्रण, बायो मेडिकल सामान के निस्तारण और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच परख की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी तीन स्तरों पर जांच की गई। पहली इंटर्नल, दूसरी मंडलीय व एक्सटर्नल असिसमेंट की गई। उसके अनुसार अंक प्रदान किए गए। इसमें 70 फीसदी अंक हासिल करने वाले अस्पतालों को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि पिछली बार महिला अस्पताल को पुरस्कार नहीं मिला था। हालांकि इस पर जिला व महिला दोनों अस्पतालों को पुरस्कार मिला है। सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया ने अवार्ड के लिए चयनित होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed