फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   टावर वैगन खराब होने से दो घंटे प्रभावित रहा यातायात

टावर वैगन खराब होने से दो घंटे प्रभावित रहा यातायात

Thu, 07 Mar 2019 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
टावर वैगन खराब होने से दो घंटे प्रभावित रहा यातायात

विज्ञापन
उरई। उरई आटा सेक्शन में टावर वैगन (इलेक्ट्रिक लाइन सुधरने का इंजन) खराब होने के कारण दो घंटे से अधिक समय के लिए रेल यातायात बाधित हो गया। इसके चलते भुआ से लेकर आटा तक तीन यात्री गाड़ियां फंस गई।

झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर उरई व आटा स्टेशन के बीच सरसौखी के पास आटा से आ रहा टावर वैगन शाम साढ़े छह बजे खराब हो गया। टावर वैगन के खराब होने से कारण यातायात बाधित हो गया। आनन फानन में कंट्रोल को सूचना दी गई। इसके बाद मद्रास से लखनऊ जा रही चेन्नई एक्सप्रेस को उरई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोक दिया गया। जबकि गोरखपुर से बांद्रा जा रही 15067 को आटा स्टेशन पर ही रोकने के निर्देश दिए गए। अहमदाबाद से बनारस जा रही 19167 साबरमती एक्सप्रेस को भुआ स्टेशन पर खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन


तीन तीन ट्रेनों के खड़े होने से यात्री परेशान हो गए। बाद में रोजा (शाहजहांपुर) जाने वाली रोजा स्पेशल मालगाड़ी के इंजन को काटकर टावर वैगन को लाने के लिए भेजा गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय भी टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। बता दें कि अभी भुआ से कानपुर तक सिंगल लाइन ही है। उस पर ही टावर वैगन खराब होने से समस्या बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed