{"_id":"5c5dce7abdec224bc62b528d","slug":"161549651578-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह की पाली में 20 तो शाम को 19 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह की पाली में 20 तो शाम को 19 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। यूपी बोर्ड की परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल की कृषि व इंटरमीडिएट संगीत की गायन वादन की परीक्षा हुई। सुबह पाली की परीक्षा आठ केंद्रों पर हुई। इसमें 220 परीक्षार्थियों में 20 अनुपस्थित रहे। जबकि इंटर की 187 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 19 गैरहाजिर रहे।
शाम की पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा 58 केंद्रों पर हुई। सचल दल प्रभारी अमर सिंह निरंजन ने नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कालेज कोंच, सेठ वृंदावन इंटर कालेज कोंच का निरीक्षण किया।
जबकि डीआईओएस भगवत पटेल ने शाम की पाली में कालपी तहसील के जनता इंटर कालेज निबहना, चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज, मदारी सिंह गुलजारी सिंह इंटर कालेज महेबा व गजेंद्र सिंह इंटर कालेज सिम्हारा कासिमपुर का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि सख्ती के चलते जिले में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुईं।