फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   अंतरा के सवाल सुलझाएगा टोल फ्री नंबर

अंतरा के सवाल सुलझाएगा टोल फ्री नंबर

Mon, 21 Jan 2019 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
अंतरा के सवाल सुलझाएगा टोल फ्री नंबर
उरई। सरकार ने दो नवीन गर्भनिरोधक त्रैमासिक इंजेक्शन अंतरा और साप्ताहिक गोली छाया की शुरुआत की है। जनपद में त्रैमासिक इंजेक्शन अंतरा की शुरुआत जिला महिला चिकित्सालय से की गई थी, लेकिन अब यह सुविधा जिला महिला अस्पताल सहित माधौगढ़, रामपुरा, कालपीस कदौरा, कोंच, जालौन, नदीगांव, डकोर आदि में भी दी जा रही हैं ताकि दंपति गर्भनिरोधक के इस विकल्प की भी सुविधा ले सकें।
विज्ञापन


अंतरा इंजेक्शन जो कि एक बहुत ही प्रभावी गर्भनिरोधक है लेकिन इस इंजेक्शन को लेने से कभी-कभी मासिक धर्म में परिवर्तन जैसे अधिक रक्तस्राव, लंबी अवधि तक रक्तस्राव, कम रक्तस्राव या फिर मासिक धर्म का बंद हो जाना हो सकता है। इन सभी समस्याओं के कारण लाभार्थी घबरा जाती हैं और अगला इंजेक्शन नहीं लगवाती। इस कारण उन्हें अनचाहा गर्भ ठहरने की संभावना फिर से बढ़ जाती है। यदि ऐसी स्थिति में महिला को उचित परामर्श मिलता है तो वह संभवत: इन बदलाव के बावजूद अंतरा लगवाना जारी रखती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए अंतरा केयर लाइन का संचालन किया गया है।
विज्ञापन


जिला परिवार कल्याण विशेषज्ञ ज्ञान प्रकाश पांडेय ने बताया कि अब महिलाओं की जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए एक टोल फ्री नंबर 1800-1033 044 जारी किया गया है। इस पर अंतरा से संबंधित अपनी समस्याओं का समाधान पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कुठौंद, बाबई, पिंडारी स्वास्थ्य केंद्रों में भी जल्द अंतरा व छाया जैसे गर्भनिरोधक साधन मिलेंगे। यहां जल्द ही स्टाफ की तैनाती होने वाली है। अप्रैल से अब तक दो हजार से ज्यादा छाया टेबलेट बंट चुकी है। जबकि 603 महिलाओं को पहली बार, 106 को दूसरा बार, 40 को तीसरी बार व 55 को चौथे बार अंतरा इंजेक्शन दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ. पकंज कुमार ने सभी सीएमओ को पत्र भेजकर सूचित किया है कि वह अपने मंडल और जिले की समस्त इकाइयों जहां इस इंजेक्शन का लाभ दिया जा रहा है इस हेल्पलाइन की सूचना प्रदर्शित करवाएं तथा लाभार्थियों के मध्य व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए जिससे लाभार्थी इस सुविधा का लाभ उठा सके।


केयर लाइन से संबंधित मुख्य बातें
यह नि:शुल्क टेलिफोनिक परामर्श सेवाएं जिसका नंबर 1800 103 3044 है, केवल उन्हीं महिलाओं के लिए है जिन्होंने अंतरा इंजेक्शन लगवाया है। अंतरा का पहला इंजेक्शन लगवाते ही लाभार्थी को इस निशुल्क नंबर पर फोन कर अपना नाम पंजीकृत करवाना है ताकि उन्हें उसके बाद समय पर इंजेक्शन संबंधी परामर्श की सुविधा मिलती रहे। महिला केयर लाइन से एक जुड़ाव महसूस करती है क्योंकि इंजेक्शन संबंधी उसके मन में जो भी सवाल उठते हैं या माहवारी संबंधित जो भी बदलाव आते हैं, उनका उसे उचित जवाब मिलता है, साथ ही अगले इंजेक्शन की तारीख भी याद दिलाई जाती है। इस टोल फ्री नंबर पर सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक परामर्श लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed