{"_id":"5c436967bdec2225060d7122","slug":"161547921767-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दो दिन बंद रहेगी एट-कोंच रेलवे क्रासिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दो दिन बंद रहेगी एट-कोंच रेलवे क्रासिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। झांसी कानपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण के दौरान एट रेलवे स्टेशन के पास बनी रेलवे क्रासिंग पर 20 व 21 जनवरी की रात यातायात बाधित रहेगा। उस दौरान रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक सड़क यातायात नहीं निकल सकेगा। इसके चलते आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों को दिक्कत होगी।
झांसी कानपुर रेलवे लाइन का दोहरीकरण करने वाली संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के एसई शुभम त्रिपाठी ने बताया कि एट स्टेशन के पास बनी रेलवे क्रासिंग नंबर 169 पर ट्रैक दोहरीकरण का काम होना है। इसके कारण 20 व 21 जनवरी को रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक इस फाटक पर सड़क यातायात बंद रहेगा।
इस दौरान आवागमन के लिए कोंच पिंडारी की रेलवे क्रासिंग नंबर 166 व हरदोई सोमई की क्रासिंग नंबर 172 का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने एसपी को भी पत्र लिखकर सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स की मदद मांगी है, ताकि कार्य के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न फैले। हालांकि उन्होंने दावा किया कि कार्य तय समय में पूरा हो जाएगा। लोगों की जानकारी के लिए रेलवे क्रासिंग पर नोटिस चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
छह गांवों के लोगों को होगी ज्यादा दिक्कत
एट (जालौन)। कोंच मार्ग की दूरी करीब पंद्रह किलोमीटर है। इस मार्ग से अमीटा, सतोह, अंडा, बैरागढ़ अकोढ़ी, चांदनी, चंदुर्रा जैसे छह गांवों के लोगों का आवागमन रहता है। काम के दौरान रात के समय रेलवे क्रासिंग बंद होने से इन गांवों के लोगों को दिक्कत होगी। साथ ही रोडवेज बसें भी घूमकर जाएंगी। इलाकाई सुधीर दीक्षित, रिंकू जैन, लालजी निरंजन, असगर मंसूरी, राशिद आदि ने बताया कि क्रासिंग बंद होने के कारण रात के समय एट कोंच जाने वालों को करीब दस किलोमीटर ज्यादा यात्रा तय करनी पड़ेगी। साथ ही रात में एट कोंच जाने के लिए साधन नहीं मिलेंगे।